Lalitpur News: जांच रिपोर्ट मिलते ही जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई: एडीएम

हिन्दुस्तान, ललितपुर
Follow us on Google News
share

Lalitpur News: ललितपुर में कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधु समिति की बैठक हुई। उद्यमियों ने प्रशासन से जर्जर विद्युत ढांचे और सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की माँग की। व्यापारियों ने नई मंडी समिति के स्थानांतरण का समर्थन किया और बैंकिंग सेवाओं में सुधार के लिए सुझाव दिए।

Lalitpur News: जांच रिपोर्ट मिलते ही जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई: एडीएम

Lalitpur News: ललितपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधु समिति की बैठक के दौरान उद्यमियों और व्यापारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों को विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के खिलाफ चल रही जांच की रिपोर्ट सार्वजनिक करने संग जर्जर विद्युत ढांचे को दुरुस्त कराने के लिए मांग उठाई। बैठक में व्यापार मंडल पदाधिकारियों व व्यापारियों ने शहर में लम्बे समय से बनी जाम व अत्यधिक भीड़ की समस्या के समाधान के लिए जिलाधिकारी सत्य प्रकाश की पहल को सराहा। व्यापारियों ने सब्जी मण्डी और आढ़तियों की दुकानों को नवीन मंडी समिति अमरपुर स्थानान्तरित करने के निर्णय को सही बताते हुए कहा कि इससे शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश कम हुआ है।

एक व्यापारी ने बताया कि शहर में कई जगह जर्जर विद्युत पोल लगे हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। अपर जिलाधिकारी ने इसको गम्भीरता से लेते हुए संबंधित अधिशासी अभियंता के साथ उप जिलाधिकारी को भी निर्देशित किया कि विद्युत विभाग से समन्वय स्थापित कर जर्जर विद्युत पोल को बदलवाना सुनिश्चित करें। समाजसेवी अजीत कुमार जैन अज्जू बाबा ने सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विनोद कुमार शर्मा के सम्बंध में पूर्व की शिकायतों का मुद्दा उठाया। जिसकी जांच कर रहे अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे से आख्या प्राप्त न होने के कारण कार्रवाई लंबित बताई गई। व्यापारियों को बैंकों के माध्यम से बेहतर सुविधाएं व योजनाओं का लाभ दिलाने से सम्बंधित प्रस्ताव रखे। इस पर अपर जिलाधिकारी ने लीड बैंक मैनेजर को निर्देशित किया कि व्यापारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए उन्हें बैंकिंग सेवाओं व शासन से संचालित वित्तीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने व्यापारियों और उद्योग बंधुओं से अपील करते हुए कहा कि वह जनपद में ऐसे नये विचारों तथा व्यवसायिक गतिविधियों पर भी मंथन करें, जिनसे अधिक से अधिक स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित हो सकें। प्रशासन और व्यापारियों के समन्वित प्रयासों से जनपद में व्यापार, उद्योग, रोजगार को नई गति दी जा सकती है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsललितपुरLalitpur News: जांच रिपोर्ट मिलते ही जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई: एडीएम