सिंचाई अफसरों व कर्मियों ने एक्सईएन के खिलाफ खोला मोर्चा

सिंचाई अफसरों व कर्मियों ने एक्सईएन के खिलाफ खोला मोर्चा

संक्षेप:

Lalitpur News - संशोधितफोटो- 1कैप्सन- सिंचाई निर्माण खण्ड द्वितीय में आंदोलन करते विभागीय अफसर व कर्मीसिंचाई अफसरों व कर्मियों ने एक्सईएन के खिलाफ खोला मोर्चाअभद्रता

Nov 12, 2025 10:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, ललितपुर
share

सिंचाई निर्माण खण्ड द्वितीय के अधिशासी अभियंता पर गाली गलौज, अभद्रता के आरोप लगाते हुए विभागीय अफसरों और कर्मचारियों ने आन्दोलन की राह पकड़ ली है। विभागीय कार्यालय पर उनका आमरण अनशन चौथे दिन भी जारी रहा। इस दौरान वक्ताओं ने अधिशासी अभियंता पर गंभीर आरोप लगाए और उनके स्थानांतरण के लिए मांग उठाई। सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के बैनर तले कार्यालय के बाहर आंदोलित अभियंताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि अधिशाषी अभियंता अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। वह मनमानी करते हैं और धमकाते रहते हैं। मातहतों को प्रताड़ित करना उनकी आदत बन गयी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

संघ के मुताबिक विभागीय अफसर व कर्मी अधिशासी अभियंता के साथ कार्य करने में असमर्थ हैं और इस संबंध में लिखित रूप से दिनांक 27 अक्टूबर को मुख्य अभियंता परियोजना बेतवा झांसी सहित अधीक्षण अभियंता सिंचाई निर्माण मंडल झांसी के समक्ष उपस्थित होकर अपनी शिकायत भी दर्ज करवा चुके हैं। बावजूद इसके अभी तक इस मामले में आला अधिकारियों ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। जिसकी वजह से उन लोगों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ा है। आंदोलनकारियों ने अधिशासी अभियंता का स्थानांतरण अन्यत्र किए जाने के लिए मांग उठाई, जिससे यहां तैनात कर्मचारियों का उत्पीड़न रुक सके। उन्होंने यह भी कहा कि यह धरना प्रदर्शन तब तक चलता रहेगा जब तक अधिशासी अभियंता के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती। इस दौरान सुरेंद्र अहिरवार, रीतेश बंसल, पंकज सिंघल, विपिन कुमार, दिलशाद हुसैन, रमाकान्त, रोली यागनिक, कालका प्रसाद, ब्रजेश सिंह, विनोद कुमार, विकास दीप भारती, विजय सिंह, राजेन्द्र, देव कुमार, अरुण कुमार, ओमप्रकाश खरवार, शिवम अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।