Lalitpur News: घबराओ नहीं, डटकर करो मुकाबला, पुलिस को दें सूचना
Lalitpur News: महिला सशक्तिकरण अभियानों के तहत ललितपुर की पुलिस ने दिदौनिया हाईस्कूल और पहाड़ीकलां स्कूल में छात्राओं को जागरूक किया। पुलिस ने साइबर अपराधों की जानकारी दी और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं व हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया। छात्राओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों के बारे में भी अवगत कराया गया।

Lalitpur News: ललितपुर/दिदौनिया। महिला सशक्तिकरण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सभी थानों की पुलिस सार्वजनिक स्थलों पर मिशन शक्ति अभियान चला रही है। इस क्रम में मंगलवार को भी पुलिस टीमों ने बालिकाओं और महिलाओं को जागरुक किया। मदनपुर पुलिस ने दिदौनिया हाईस्कूल और पहाड़ीकलां उच्च प्राथमिक विद्यालय में छात्राओं को अहम जानकाारियां दीं। पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और विद्यालय स्टाफ को साइबर सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी और उनसे बचाव के तरीके बताए। कार्यक्रम में थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि वर्तमान समय में साइबर अपराधी लोगों को लालच देकर, डर और फर्जी पहचान के माध्मय से ठगी का शिकार बना रहे हैं।
उन्होंने फर्जी निवेश योजनाओं, डिजिटल अरेस्ट, आनलाइन ट्रेडिंग फ्रॉड, कस्टमर केयर फ्रॉड, सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग, व्हाट्सएप क्लोनिंग, फर्जी लोन एप, आनलाइन जॉब फ्राड, ओटीपी एवं यूपीआई फ्राड, क्यूआर कोड स्कैम, स्क्रीन शेयरिंग एप का दुरुपयोग, साइबर ब्लैकमेलिंग, फर्जी केवाईसी अपडेट, पार्सल स्कैम जैसे साइबर अपराधों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। अभियान के दौरान बस स्टैंडों व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं, छात्राओं, बालिकाओं को पम्पलेट वितरित करके जागरुक किया गया। साथ ही उन्हें सरकार से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं हेल्पलाइन नम्बरों जैसे डायल-112, महिला हेल्पलाइन-181, वूमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, सीएम हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेंटर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एम्बुलेंस सेवा-108 तथा साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों से अवगत कराया गया। वक्ताओं ने कहा कि कठिन समय में घबराए नहीं, डटकर मुकाबला करें और पुलिस को सूचना भेजें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


