हाईटेंशन लाइन के करंट से राजमिस्त्री की मौत

Apr 06, 2026 11:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, ललितपुर
share

Lalitpur News - मड़ावरा कस्बे में राधाकृष्ण मंदिर के पास एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे 35 वर्षीय राजमिस्त्री छलौने की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। साथी श्रमिक उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

हाईटेंशन लाइन के करंट से राजमिस्त्री की मौत

कस्बा स्थित राधाकृष्ण मंदिर के पास निर्माणाधीन मकान में काम करते समय एक राजमिस्त्री छत के पास से गुजरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गया। साथ में काम कर रहे साथी उसको आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा रहा। कोतवाली मड़ावरा अन्तर्गत ग्राम पंचायत साढ़ूमल निवासी 35 वर्षीय छलौने पुत्र जुखऊ अहिरवार मकान बनाने का कार्य करता था। सोमवार को वह मड़ावरा कस्बा स्थित राधाकृष्ण मंदिर के समीप निर्माणाधीन मकान में काम कर रहा था। छत पर काम करते समय दोपहर को जैसे ही उसने लोहे के सरिया ऊपर उठाया तो वह पास से गुजरी 11 हजार वोल्टेज लाइन से छू गया।

इसके बाद जोरदार झटके से छलौने मकान की छत से सीधे नीचे जा गिरा। इस घटना के बाद मौके पर चीत्कार मच गयी। राज मिस्त्री के साथ काम कर रहे अन्य व्यक्ति उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा ले गए। यहां डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत छलौने को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मड़ावरा पुलिस सीएचसी पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक का एक बेटा और एक बेटी है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।