
देर रात्रि डीएम व एसपी ने परखी अतिक्रमण की हकीकत
संक्षेप: Lalitpur News - सोमवार रात, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने शहर का दौरा किया। उन्होंने अतिक्रमण की स्थिति की जांच की और सुरक्षा व्यवस्था का मूल्यांकन किया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए और व्यापारियों से सहयोग मांगा। उन्होंने सड़क पर अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान शुरू करने का आदेश दिया।
सोमवार देर रात्रि जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से शहर का भ्रमण करके न केवल अतिक्रमण की हकीकत को परखा बल्कि सुरक्षा व्यवस्था का भी बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने मातहतों को अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। थाना कोतवाली सदर क्षेत्र में निर्धारित स्थानों पर लगे पिकेट व डायल-112 पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को चेक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने पैदल गश्त करके सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और दो व चार पहिया वाहनों की चेकिंग करके वाहन चालकों को हेलमेट पहनने तथा सीटबेल्ट लगाने आदि के संबंध में जागरूक किया।

इस मौके पर व्यपारीगणों व आम जनमानस से संवाद कर रोड पर अवैध अतिक्रमण स्वेच्छा से हटाने के लिए कहा। व्यापारियों ने दोनों अधिकारियों को सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रभारी कोतवाली व यातायात प्रभारी को निर्देशित किया कि विशेष अभियान चलाकर थाना क्षेत्र में सड़क हो रहे अवैध अतिक्रमण को हटवाएं तथा यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखें। अतिक्रमण न केवल आमजन के आवागमन में बाधा उत्पन्न करता है बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ाता है। उन्होंने छोटे दुकानदारों, ठेला-रेहड़ी वालों को सड़क किनारे निर्धारित स्थान पर दुकान लगाने को निर्देश दिए, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




