Hindi NewsUttar-pradesh NewsLalitpur NewsDevotees Celebrate Mahalakshmi Narayan Yagya at Shri Hanuman Ji Temple
सुख में ईश्वर को याद रखिए, दुख आएगा ही नहीं

सुख में ईश्वर को याद रखिए, दुख आएगा ही नहीं

संक्षेप:

Lalitpur News - फोटो- 5कैप्सन- धार्मिक कार्यक्रम के दौरान पूजन करते यजमानसुख में ईश्वर को याद रखिए, दुख आएगा ही नहींग्राम पंचायत गेवरा गुंदेरा स्थित श्री हनुमान जी मं

Feb 09, 2026 10:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, ललितपुर
share Share
Follow Us on

ग्राम पंचायत गेवरा गुंदेरा स्थित श्री हनुमान जी मंदिर पुरैना ताल पर श्री महालक्ष्मी नारायण महायज्ञ के दौरान महंत चंद्रशेखर दास झूमरनाथ धाम ने कहा कि सुख में ईश्वर को याद रखिए, जीवन में दुख कभी पास नहीं आएगा। इस दौरान हवन में आहुतियां दी गयीं और श्रद्धालुओं ने भण्डारे में प्रसाद पाया। इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर आस पास के ग्रामीणों में जबरदस्त उल्लास और उत्साह छाया रहा। प्रधान यजमान कुंवर नरेंद्र सिंह बुंदेला गेवरा गढ़ी ने विधि विधान के साथ पूजन अर्चन किया। फिर श्री महालक्ष्मी नारायण महायज्ञ की क्रियाएं महंत चंद्रशेखर दास झूमरनाथ धाम ने पूर्ण कराईं। प्रधान आचार्य पंडित रामकुमार शास्त्री, विद्वान आचार्य मनोज मोहन शास्त्री, पंडित शिवकुमार शास्त्री, आचार्य अनूप शास्त्री, आचार्य नीरज शास्त्री, पंडित बृजेश शर्मा, पंडित कपिल बिदुआ आदि ने मंत्रोच्चार के बीच हवन कराया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आहुतियां दीं। पूजन पाठ के उपरान्त देर रात्रि तक भण्डारे का आयोजन हुआ।