
मानसरोवर तालाब हुआ प्लास्टिक मुक्त
संक्षेप: Lalitpur News - कभी कचरे और प्लास्टिक से भरे दिखने वाले मानसरोवर तालाब के हजारिया घाट अब साफ सुथरे नजर आने लगे हैं।घाटों पर फैली रहने वाली गंदगी और कचरे के ढेर अब द
कभी कचरे और प्लास्टिक से भरे दिखने वाले मानसरोवर तालाब के हजारिया घाट अब साफ सुथरे नजर आने लगे हैं। घाटों पर फैली रहने वाली गंदगी और कचरे के ढेर अब दिखाई नहीं देते हैं। यह बदलाव किसी सरकारी अभियान का नहीं, बल्कि आमजन के सहयोग और प्रकृति रक्षकों के संकल्प का परिणाम है। स्वच्छता को नारे से आगे बढ़ाकर संस्कृति का रूप देने वाले प्रकृति रक्षकों ने पिछले कुछ दिनों से लगातार तालाब की सफाई कर परिवर्तन कर दिखाया है। प्रकृति रक्षक विक्रांत सिंह ने बताया कि अब अगला लक्ष्य ‘अंदर कोट’ के घाटों को पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त और जलकुंभी मुक्त बनाना है।

उन्होंने कहा कि जब नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझकर आगे आते हैं, तब ही स्वच्छ और सुंदर तालाब का सपना साकार होता है। प्रकृति रक्षकों का मानना है कि जब अभियान केवल सरकारी कार्यक्रम न रहकर जनता का संकल्प बन जाए, तब वास्तविक परिवर्तन संभव होता है। स्थानीय लोगों में भी जागरूकता बढ़ रही है और सहयोग की भावना मजबूत हो रही है। लोगों से अपील की गई कि तालाब में कोई भी प्रकार का कचरा न डालें और उसे साफ, सुंदर और स्वस्थ रखने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। अभियान में राधिका तिवारी, नैनेशी कुशवाहा, विक्रांत सिंह गौर, विशाल रावत, मुकुल झा, उदित गोस्वामी, संदेश चौबे, शिवम् दुबे, रोहित रैकवार, राजकुमार झा, प्रदुम्न साहू, मनीष शुक्ला, राजेंद्र शर्मा, विशाल परमार, जीतू राजा, रोहित साहू, चेतन बबेले, राहुल द्विवेदी, सागर चौहान, नगर पंचायत अध्यक्ष पुनीत सिंह परिहार, शिवम् रजक सहित बड़ी संख्या में प्रकृति रक्षक मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




