
बुलेट ट्रेन पर दो लाख करोड़ खर्च बुन्देलखण्ड के प्रस्तावों की उपेक्षा
Lalitpur News - फोटो- 2कैप्सन- पत्रकार वार्ता में जानकारी देते बुंदेलखंड नागरिक मोर्चा के संरक्षक रघु ठाकुरबुलेट ट्रेन पर दो लाख करोड़ खर्च बुन्देलखण्ड के प्रस्तावों क
अहमदाबाद से मुंबई के बीच बुलेट ट्रेन के लिए केंद्र लगभग दो लाख करोड़ रुपये खर्च कर रही है जबकि इस रूट पर कई अच्छी ट्रेने पहले से ही संचालित हैं। वहीं अतिपिछड़े बुंदेलखंड में प्रस्तावित रेल मार्गों के कार्यों को प्रारंभ करने के लिए फूटी कौड़ी भी नहीं दी गयी। बुंदेलखंड पर्यटन पथ भी अधर में है। इस अनदेखी के खिलाफ बुंदेलखंड नागरिक मोर्चा आगामी 13 फरवरी को दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना देगा। स्टेशन रोड स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान बुंदेलखंड नागरिक मोर्चा के संरक्षक रघुठाकुर ने बताया कि कोरोना काल के बाद भारत सरकार से बुंदेलखंड में ललितपुर से चंदेरी व गुना, ललितपुर सागर से छिंदवाड़ा, सागर से छतरपुर, झांसी शिवपुरी से शिवपुर, भिंड बांदा से महोबा और दमोह से पन्ना के बीच रेल लाइन के प्रस्ताव पर कार्य की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
केंद्र सरकार ने अहमदाबाद से मुंबई के बीच बुलेट ट्रेन को महत्ता दी। इसके लिए जापान सरकार से कर्ज लेकर 85 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं और एक लाख करोड़ रुपये और खर्च करने हैं। इस रूट पर कई अच्छी ट्रेने होने के बाद भी बुलेट ट्रेन पर मोटी धनराशि खर्च की जा रही है। जबकि, बुंदेलखंड में प्रस्तावित छह रेल मार्गों को तैयार करके ट्रेनों का संचालन करना है, जिससे इस क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होता। फिर भी इस काम के लिए फूटी कौड़ी नहीं दी गयी। यह अनदेखी उचित नहीं है। यूपी व एमबी के संयुक्त पर्यटन पथ बोर्ड के गठन के लिए बुंदेलखंड नागरिक मोर्चा के प्रस्ताव पर कुछ समय तक तो गंभीरता दिखाई दी लेकिन बाद में इसकी भी अनदेखी शुरू हो गयी। यदि पर्यटन पथ पर काम होता तो इस क्षेत्र के युवाओं को रोजगार मिलता और आर्थिक रूप से वह मजबूत होते। वर्तमान केंद्र सरकार में गुजरात ही हिन्दुस्तान हो गया है। देश के शेष हिस्से उपेक्षित हैं। बुंदेलखंड नागरिक मोर्चा के संरक्षक ने कहा कि हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद और डा. हरि सिंह गौर को भारत रत्न मिलना चाहिए। क्षेत्र की प्रतिभाओं के लिए यह बहुत जरूरी है। उनका संगठन यह मांगे लगातार करता चला आ रहा है लेकिन अब केंद्र सरकार की नींद खोलने के लिए आंदोलन की जरूरत महसूस हो रही है। इसीलिए आगामी 13 फरवरी को बुंदेलखंड नागरिक मोर्चा दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना देगा और प्रधानमंत्री तथा गृहमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी भूपेंद्र जैन, हरीश कपूर टीटू, संतोष शर्मा, एडवोकेट हरदयाल लोधी आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




