Hindi NewsUttar-pradesh NewsLalitpur NewsBees Attack Workers at Mission School Two Hospitalized in Lalitpur
ललितपुर में मधुमक्खियों के हमले में दो श्रमिक घायल

ललितपुर में मधुमक्खियों के हमले में दो श्रमिक घायल

संक्षेप:

Lalitpur News - ललितपुर में मिशन स्कूल में काम करने गए श्रमिकों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस हमले में दो श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उनके चेहरे से लगभग दो सौ डंक निकाले। एक श्रमिक के कान से एक जिंदा मधुमक्खी भी निकाली गई।

Jan 12, 2026 09:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, ललितपुर
share Share
Follow Us on

ललितपुर। कोतवाली सदर अन्तर्गत सिविल लाइन स्थित चर्च के पास मिशन स्कूल में काम करने गए कुछ मजदूरों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। दो श्रमिकों को गंभीर हालात में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। यहां एक मजदूर के चेहरे व आस पास से दो सैकड़ा डंक निकाले गए। ग्राम पंचायत जाखलौन निवासी सेवक और रामेश्वर कोतवाली सदर अन्तर्गत मुहल्ला सिविल लाइन स्थित गिरजाघर के पास मिशन स्कूल में काम करने के लिए आए थे। काम करने के बाद वह अन्य मजदूरों के खाना खाने लगे। तभी अचानक मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया। जिसकी वजह से भगदड़ मच गयी।

अन्य मजदूर तो किसी तरह बच गए लेकिन रामेश्वर और सेवक पर मधुमक्खियां टूट पड़ीं। बाद में दोनों को जिला चिकित्सालय लाया गया। यहां चिकित्सकों ने मजदूरों के चेहरे से लगभग दो सौ डंक निकाले। एक श्रमिक के कान से जिंदा मधुमक्खी भी निकाली गयी। उप निरीक्षक की हालत बिगड़ी ललितपुर। सदर कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक ध्यान सिंह पुत्र शिवराज निवासी ग्राम सुकनपुर कानपुर देहात रविवार को कोतवाली सदर में अचानक गिर पड़े। कोतवाली में मौजूद अन्य पुलिस कर्मी उनको लेकर जिला चिकित्सालय गए। यहां चिकित्सकीय परीक्षण के दौरान चिकित्सकों ने पैरालिसिस की शिकायत बताते हुए मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। पुलिस कर्मियों ने उप निरीक्षक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।