सोलर प्लांट में घुसे बदमाशों ने गार्ड पर दागी गोलियां

हिन्दुस्तान, ललितपुर
Follow us on Google News
share

ललितपुर के पठा विजयपुरा में सोलर एनर्जी पावर प्लांट में आधा दर्जन बदमाशों ने लूटपाट की कोशिश की। सिक्योरिटी गार्ड पर गोलियां चलाई, लेकिन बदमाश भाग गए। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया और चार की तलाश जारी है। घटना में अवैध हथियार भी बरामद हुए।

सोलर प्लांट में घुसे बदमाशों ने गार्ड पर दागी गोलियां

ललितपुर। कोतवाली महरौनी क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पठा विजयपुरा स्थित सोलर एनर्जी पावर प्लांट में देर रात्रि आधा दर्जन बदमाशों ने घुसकर लूटपाट की नियत से सिक्योरिटी गार्ड पर गोलियां दागीं। अपने उद्देश्य में नाकाम बदमाश वाहन छोड़कर रात में चले गए। शनिवार सुबह अपनी गाड़ी उठाने आए दो बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया। महरौनी थाना क्षेत्र के ग्राम पठा विजयपुरा में एक सोलर एनर्जी पावर प्लांट संचालित है। सुरक्षा के लिए यहां निजी कंपनी के माध्यम से असलहाधारी सिक्योरिटी गार्ड तैनात हैं। शनिवार देर रात्रि करीब एक बजे सिक्योरिटी गार्ड अपने काम में व्यस्त थे, तभी आधा दर्जन हथियारबंद बदमाश चोरी और लूटपाट के इरादे से प्लांट में घुस गए।

बदमाशों की आहट मिलते ही सिक्योरिटी गार्ड्स ने उनको ललकारा तो बदमाशों और सिक्योरिटी गार्ड्स के बीच झड़प भी हुई। इस दौरान बदमाशों ने अवैध तमंचे से कई फायर किए, जिसमें सिक्योरिटी गार्ड्स बाल बाल बच गए। जवाबी फायरिंग में बदमाशों अपनी गाड़ियां छोड़कर भाग खड़े हुए। शनिवार सुबह बदमाश अपनी गाड़ियां उठाने के लिए आए तो सिक्योरिटी गार्ड ने महरौनी पुलिस को इसकी जानकारी दी। कोतवाली महरौनी प्रभारी राजा दिनेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दो बदमाशों को दबोच लिया जबकि चार बदमाश भाग गए। पुलिस की पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम चंदू और सुमित बताया। इनमें से एक आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किए गए हैं। फरार चार बदमाशों में राज यादव, बलराम, लल्लू यादव और निलेश यादव निवासी बबीना की पुलिस तलाश कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।