आगरा ने परवई की टीम को छह विकेट से हराया
Lalitpur News - फोटो- 7कैप्सन- प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी को पुरुस्कृत करते अतिथिगणआगरा ने परवई की टीम को छह विकेट से हरायाशानदार प्रदर्शन करने वाले तनिष्क शर्मा को
पाली खेल एवं मेला महोत्सव 2026 के तहत खेले जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में परवई और आगरा की टीमों के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें आगरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए परवई को 6 विकेट से पराजित कर दिया। इस मैच में विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए तनिष्क शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। परवई की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम निर्धारित ओवरों में बड़ा स्कोर खड़ा करने में असफल रही और पूरी टीम 19 ओवर दो गेंद में 133 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। परवई की ओर से रुपेश ने सर्वाधिक 33 रन बनाए, जबकि जीतू ने 24 रन और अभिषेक ने 20 रन का योगदान दिया।
अन्य बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सके, जिसके चलते टीम बड़ा स्कोर नहीं बना पाई। आगरा की ओर से गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। फैजान, राजशेखर और समीर ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए दो-दो विकेट झटके और परवई की पारी को समय रहते समेट दिया। इसके बाद 134 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आगरा की टीम ने आक्रामक शुरुआत करते हुए लक्ष्य को 15 ओवर एक गेंद में ही हासिल कर लिया। आगरा की जीत में तनिष्क शर्मा ने निर्णायक भूमिका निभाई। उन्होंने 34 गेंदों में 60 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। उनकी बल्लेबाजी ने दर्शकों को खूब रोमांचित किया। इसके अलावा लवकुश ने नाबाद 38 रन बनाए और हिमांशु ने 16 रन की उपयोगी पारी खेली। परवई की ओर से गेंदबाजों ने संघर्ष किया और कुल तीन विकेट हासिल किए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। मैच समाप्त होने के बाद कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। पूर्व प्रधान इंद्रजीत सिंह, भाजपा नेता अभिमन्यु सिंह राजपूत, महेंद्र जैन और खेमचंद्र चौरसिया ने प्लेयर ऑफ द मैच की शील्ड और इनामी राशि देकर तनिष्क शर्मा का उत्साहवर्धन किया। मैच में अंपायर की भूमिका सुरेश सेन और राजू परिहार ने निभाई। स्कोरिंग का कार्य अरुण राजा एवं श्रीकांत विश्वकर्मा ने किया, जबकि कॉमेंट्री प्रमोद प्रजापति और पुष्पेन्द्र सिंह ठाकुर ने की।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




