रेस्टोरेशन के कार्य की गुणवत्ता घटिया

हिन्दुस्तान, ललितपुर
Follow us on Google News
share

रेस्टोरेशन के कार्य की गुणवत्ता घटियाशिकायती पत्रों का निस्तारण नहीं बताते जल निगम अधिकारीअपर जिलाधिकारी नमामि गंगे ने अधिकारियों को लिखा पत्रललितपुर।

रेस्टोरेशन के कार्य की गुणवत्ता घटिया

ललितपुर। पाइप लाइन के लिए खोदी गई सड़कों के रेस्टोरेशन कार्य में हीलाहवाली और घटिया गुणवत्ता को लेकर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे संजय मिश्र ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। इस संबंध में उन्होंने अधिशासी अभियंता जल निगम नगरीय को पत्र लिखकर नाराजगी जताई है। नगर पालिका परिषद में अमृत टू के तहत निर्माणाधीन पाइप पेयजल योजना के कार्य किसी से छिपे नहीं है। कार्यदायी संस्था ने शहर में सड़कों को खोदकर छोड़ दिया है। जगह-जगह मिट्टी के पहाड़ और गहरे गड्ढ़े बन गए हैं। जिस कारण आवागमन प्रभावित हो गया है। बीते दिनों प्रभारी मंत्री के समक्ष यह मुद्दा जोरशोर के साथ उठाया गया था।

प्रभारी मंत्री ने जिम्मेदार अफसरों को इस मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए थे। सोमवार को अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे ने अधिशाषी अभियंता जल निगम नगरीय को एक पत्र लिखा। जिसमें रेस्टोरेशन कार्य की गति को लेकर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई गई। साथ ही कुछ जगहों पर हुए कार्यों की गुणवत्ता को लेकर एडीएम नमामि गंगे ने सवालिया निशान लगाए और घटिया गुणवत्ता को नाराजगी भी जताई। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतों के निस्तारण की रिपोर्ट उनको नहीं भेजी जाती। जिस कारण आला अफसरों को वह जवाब देने की स्थिति में नहीं रहते। यह स्थिति उनको असहज कर देती है। उन्होंने डाक और व्हाट्सएप के माध्यम से निस्तारण की सूचना तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।