कर्पूरी ठाकुर के नाम से जाना जाएगा सामुदायिक भवन: मनोहरलाल
Lalitpur News - महरौनी में संत शिरोमणि सेन जी महाराज की 726वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया। राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ ने सामुदायिक भवन का नाम कर्पूरी ठाकुर रखने की घोषणा की। नपं महरौनी की अध्यक्ष नीलम बड़ौनिया ने एक चौराहे पर उनकी प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव रखा। इस अवसर पर कई नेता और सदस्य उपस्थित रहे।

महरौनी। सेन समाज महरौनी के तत्वावधान में संत शिरोमणि सेन जी महाराज की 726वीं जयंती समारोह का आयोजन मड़ावरा रोड स्थित एक विवाह घर में किया गया। इस मौके पर राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ ने कहा कि सामुदायिक भवन का नाम कर्पूरी ठाकुर रखा तो वहीं नपं महरौनी अध्यक्ष नीलम बड़ौनिया ने एक चौराहे पर उनकी प्रतिमा स्थापित करने को कहा। मुख्य अतिथि मनोहरलाल पंथ ने कहा कि संत शिरोमणि सेन महराज की जन्म जयंती हम सभी के लिए अनुकरणीय हैं। सामुदायिक विकास भवन महरौनी सभागार का नाम अब कर्पूरी ठाकुर के नाम से जाना जाएगा। इसके लिए शासन से स्वीकृति ली जाएगी।
अध्यक्षता करते हुए नीलम बड़ोनिया अध्यक्ष नगर पंचायत महरौनी ने कहा कि वंचित समाज की आवाज जन नायक भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा महरौनी में स्थापित की जाएगी, जो उनके लिए गर्व की बात होगी। राकेश सेन राष्ट्रीय अध्यक्ष झांसी ने कहा कि सेन समाज ने सभी वर्गों के हित के लिए कार्य किया हैं। बीजेपी नेता श्रीराम पटेरिया ने कहा कि संत शिरोमणि सेन जी महाराज ईश्वर भक्त थे। बीजेपी नेता गंधर्व सिंह लोधी ने कहा कि सेन समाज का सामाजिक उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान हैं। राष्ट्रीय कवि पंकज पण्डित ने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति विश्व की प्रमुख संस्कृति है, जिसने संपूर्ण संसार को ज्ञान दिया। राष्ट्रीय विचारक चिंतक सुनील वैद्य एडवोकेट ने कहा कि सेन समाज की विश्वनीयता से किए गए सम्बन्ध बहुत मजबूत होते थे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बीजेपी आशीष त्रिपाठी, सौरभ राजा, पार्षद रवि खरे, रामसेवक निरंजन, आर्य रत्न शिक्षक लखन लाल आर्य आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


