ईरान को भारत पर 5 हजार से ज्यादा मिसाइलें दाग देनी चाहिए... युवक ने वीडियो किया अपलोड, हड़कंप

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

मैलानी कस्बे के युवक मुबारक ने सोशल मीडिया पर भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो अपलोड किया। वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस में तहरीर दी। पुलिस ने आरोप के खिलाफ मामला दर्ज किया है और युवक की तलाश जारी है।

ईरान को भारत पर 5 हजार से ज्यादा मिसाइलें दाग देनी चाहिए... युवक ने वीडियो किया अपलोड, हड़कंप

मैलानी कस्बे के एक युवक ने सोशल मीडिया पर एक बेहद आपत्तिजनक वीडियो अपलोड कर दिया। मुबारक नाम के युवक ने वीडियो जारी कर भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बेहद भड़काऊ बातें कहीं। वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वायरल वीडियो में युवक यह कहते हुए सुनाई दे रहा है कि ईरान को भारत पर 5 हजार से ज्यादा मिसाइलें दाग देनी चाहिए। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी करता दिखा। युवक का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने तत्काल इस मामले का संज्ञान लेते हुए मैलानी थाने में तहरीर दी और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।मामले की गंभीरता को देखते हुए मैलानी थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो बनाने वाला युवक मैलानी कस्बे का रहने वाला है, लेकिन आजकल यहां नहीं रह रहा। युवक की तलाश की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।