मोबाइल चोरी पर हंगामा, युवक को दबोचा
Lakhimpur-khiri News - मिल रोड पर एक युवक ने तिवारी मार्केट स्थित आरके एजेंसी से मोबाइल चुराने की कोशिश की। स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए युवक का नाम सोहराब है और उसके पास से एक आर्टिफिशियल जंजीर भी मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शहर की मिल रोड स्थित एक दुकान से मोबाइल लेकर भाग रहे युवक को स्थानीय लोगों ने दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि मिल रोड पर तिवारी मार्केट स्थित आरके एजेंसी के मालिक राजेश गुप्ता की दुकान से एक युवक मौका पाकर मोबाइल उठाकर भागने लगा। घटना को देख आसपास मौजूद दुकानदारों व बाजार के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा किया और कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम सोहराब बताया है, जो मोहल्ला राजेंद्र नगर बी ब्लॉक का निवासी बताया जा रहा है। तलाशी के दौरान युवक की जेब से एक आर्टिफिशियल जंजीर भी बरामद हुई।
बाद में उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



