युवक पर जानलेवा हमला, आंख में गंभीर चोट
Lakhimpur-khiri News - गोकोतवाली क्षेत्र में एक युवक पर बाइक सवार दो युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी बांयी आंख में गंभीर चोट आई

कोतवाली क्षेत्र में एक युवक पर बाइक सवार दो युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी बांयी आंख में गंभीर चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। बताते हैं कि चीनी मिल में रह रहे राकेश शुक्ला और लाम्बा नगर निवासी अशोक दीक्षित नामक दो युवक बाइक से पहुंचे और अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावर युवकों ने मारपीट करते हुए आंख पर गंभीर प्रहार किया, जिससे उसकी दृष्टि पर खतरा उत्पन्न हो गया। घटना के बाद घायल युवक को तत्काल सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के उपरांत हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
कोतवाल अम्बर सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर दोनों नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। उन्होंने आश्वस्त किया कि हमलावरों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


