दूसरे के घर फंदे पर लटका मिला युवक का शव
Lakhimpur-khiri News - लखीमपुर के दुर्गापुरवा मोहल्ले में एक युवक का शव पंखे से लटका मिला। युवक की पहचान 28 वर्षीय प्रदीप के रूप में हुई है, जो पुताई का काम करता था। वह गुरुवार रात एक मुंडन संस्कार में गया था और रिश्तेदार के घर ठहरा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लखीमपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के दुर्गापुरवा मोहल्ले के एक घर में युवक का शव पंखे से लटका मिला। युवक रात को इसी घर में रुका था और रात को किसी समय उसने फांसी लगा ली। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। युवक की पहचान 28 वर्षीय प्रदीप के रूप में हुई। प्रदीप पुताई का काम करता था और शहर के नौरंगाबाद मोहल्ले में किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। बताया जाता है कि गुरुवार की रात वह एक मुंडन संस्कार में गया था और वहां से लौटकर दुर्गापुरवा में अपने रिश्तेदार के यहां ठहर गया।
रात को किसी समय उसने फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मकान मालिक से पूछताछ की। मामले की जांच शुरू कर दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


