फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव
Lakhimpur-khiri News - नीमगांव के प्रतापपुर गांव में एक नव विवाहिता का शव घर के अंदर फंदे से लटकता मिला। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। मृतका की शादी छह महीने पहले हुई थी और परिवार ने दान दहेज दिया...

थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव प्रतापपुर में एक नव विवाहिता का शव घर के अंदर सोमवार की अलसुबह फंदे से लटकते पाया गया। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना नीमगांव क्षेत्र के अमृतापुर निवासी राजेश कुमार ने बताया कि उन्होने अपनी 20 वर्षीय बेटी अंजली देवी की शादी छह माह पहले क्षेत्र के गांव प्रतापपुर निवासी सुरेश के बेटे सचिन के साथ धूमधाम से की थी। शादी के उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार बेटी को दान दहेज भी दिया था।
लेकिन ससुरालीजन दिए गए दान दहेज से संतुष्ट नहीं थे। आरोप है कि बेटी को आए दिन प्रताड़ित किया करते थे। मृतक के चाचा राम प्रसाद ने बताया कि दहेज की अतिरिक्त मांग के चलते उनकी बेटी को मारकर फंदे से लटका दिया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




