ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीकोरोना निवारण को कल जिले के 5100 घरों में एक साथ यज्ञ

कोरोना निवारण को कल जिले के 5100 घरों में एक साथ यज्ञ

कोरोना से मुक्ति दिलाने। वातावरण शुद्ध करने और सभी के लिए मंगल कामना के उद्देश्य से गायत्री परिवार ने बुद्धपूर्णिमा पर 26 मई को एक साथ 5100 घरों में...

कोरोना निवारण को कल जिले के 5100 घरों में एक साथ यज्ञ
हिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीMon, 24 May 2021 10:50 PM
ऐप पर पढ़ें

लखीमपुर-खीरी।

कोरोना से मुक्ति दिलाने। वातावरण शुद्ध करने और सभी के लिए मंगल कामना के उद्देश्य से गायत्री परिवार ने बुद्धपूर्णिमा पर 26 मई को एक साथ 5100 घरों में यज्ञ के आयोजन का निर्णय लिया। इस अभियान को गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ अभियान का नाम दिया गया है। सभी लोग अपने-अपने घरों में ही यज्ञ करेंगे।

गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ के अनुराग मौर्य ने बताया कि यज्ञ में सब के उज्ज्वल भविष्य के लिए गायत्री मंत्र से, कोरोना महामारी से रोग ग्रस्त लोगों के स्वास्थ्य लाभ व महामारी में दिवंगत परिजनों की आत्मा शांति को महामृत्युंजय मंत्र से आहुतियां दी जाएंगी। इसके अलावा कोरोना वायरस व उससे उत्पन्न बीमारियों के नाश के लिए सूर्य गायत्री मंत्र व अन्य विशिष्ट मंत्रों से आहुतियां दी जाएंगी। हवन में वातावरण परिशोधन के उद्देश्य से सामान्य हवन सामग्री के साथ ही लौंग, काली मिर्च, जायफल, दालचीनी, तेजपत्ता, गुग्गल, जावित्री, गुड़, गिलोय, तिल, नीम व पीपल की सूखी पत्तियां आदि का प्रयोग विशिष्ट हवन सामग्री के रूप में किया जाएगा। गायत्री शक्तिपीठ के उदय सिंह ने बताया शक्तिपीठ पर भारी मात्रा में हवन सामग्री मंगाई गई है। इसकी पैकिंग की जा रही है। लोगों के लिए सरल व संक्षिप्त कर्मकांड वाला यज्ञ पत्रक जारी किया गया है। इसके माध्यम से कोई भी परिजन अपने घर पर ही खुद यज्ञ कर सकते हैं। शांतिकुंज हरिद्वार से फेसबुक यूट्यूब के माध्यम से ऑनलाइन यज्ञ संचालन भी किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें