मुड़ियाखेड़ा स्कूल में बच्चों को कराया योगाभ्यास
Lakhimpur-khiri News - योग वेलनेस सेंटर खीरी टाउन के प्रशिक्षक कुलदीप कुमार वर्मा और सहायक सीमा देवी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय मुड़ियाखेड़ा में योग शिविर का आयोजन किया। विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। यह शिविर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के उपलक्ष्य में जागरूकता अभियान के तहत आयोजित किया गया।

योग वेलनेस सेंटर खीरी टाउन के योग प्रशिक्षक कुलदीप कुमार वर्मा और योग सहायक सीमा देवी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय मुड़ियाखेड़ा में योग शिविर का आयोजन किया। विद्यार्थियों को ताड़ासन, त्रिकोणासन, पादहस्तासन, अर्धचक्रासन, वज्रासन, उष्ट्रासन, भुजंगासन सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया गया। साथ ही अनुलोम-विलोम, भस्त्रिका, भ्रामरी प्राणायाम, ध्यान एवं मुद्राओं का अभ्यास भी कराया गया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मीना त्रिवेदी व पूरा स्टाफ मौजूद रहा। कुलदीप ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के उपलक्ष्य में जन-जागरूकता अभियान को लगातार योग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


