Lakhimpur Khiri News: चुनाव आयुक्त के खिलाफ सपा का आंदोलन, आठ को मार्च करेगी पार्टी
Lakhimpur Khiri News: एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सपा ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को घेरा और उन्हें पद से हटाने की मांग की। सपा नेता

Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सपा ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को घेरा और उन्हें पद से हटाने की मांग की। सपा नेताओं ने कहा कि अगर ज्ञानेश कुमार पर कार्रवाई नहीं होती है तो वह सड़कों पर उतरेंगे और आठ अक्टूबर को शहर में मार्च करेंगे। यह जानकारी शनिवार को लोहिया भवन पर सांसद उत्कर्ष वर्मा और जिलाध्यक्ष रामपाल यादव ने पत्रकारों को दी। सपा सांसद उत्कर्ष वर्मा ने आरोप लगाया कि एसआईआर की प्रक्रिया जल्दबाजी में कराई गई और बीएलओ पर अधिकारियों की ओर से दबाव बनाया गया। उन्होंने कहा कि पार्टी का मानना है कि प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम होना चाहिए।
जिलाध्यक्ष रामपाल यादव ने दावा किया कि चुनाव आयोग के स्तर पर प्रक्रिया को लेकर सवाल उठे हैं और इसी के विरोध में पार्टी आंदोलन कर रही है।पूर्व जिला अध्यक्ष अनुराग पटेल ने कहा कि कई प्रदेशों में करोड़ों की संख्या में मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। उन्होंने कहा कि इन शिकायतों पर सुनवाई नहीं होने के कारण सपा मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पदमुक्त करने की मांग को लेकर संघर्ष जारी रखेगी। प्रेसवार्ता को पूर्व सांसद दाउद अहमद, पूर्व विधायक रामसरन, पूर्व विधायक विनय तिवारी और पूर्व विधायक सुनील लाला ने भी संबोधित किया।

