World s Longest Poetry Conference Sets New Record with 105 Women Poets गोला में बना महिला मेधा का विश्व कीर्तिमान, Lakhimpur-khiri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsWorld s Longest Poetry Conference Sets New Record with 105 Women Poets

गोला में बना महिला मेधा का विश्व कीर्तिमान

Lakhimpur-khiri News - कपिलश फाउंडेशन ने गोला गोकर्णनाथ में 105 कवयित्रियों के साथ विश्व का सबसे लम्बा कवयित्री सम्मेलन आयोजित किया। यह सम्मेलन 54 घंटे तक चला और इसमें विभिन्न राज्यों से आई कवयित्रियों ने अपनी रचनाएँ...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीMon, 15 Sep 2025 01:27 AM
share Share
Follow Us on
गोला में बना महिला मेधा का विश्व कीर्तिमान

गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। कपिलश फाउंडेशन ने देशभर से आई 105 कवयित्रियों के नेतृत्व में विश्व का सबसे लम्बा कवयित्री सम्मेलन आयोजित कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। रॉयल लॉन गोला गोकर्णनाथ में हुआ यह ऐतिहासिक कवयित्री महाकुंभ लगातार 54 घंटे तक चला। जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आईं कवयित्रियों ने अपनी भावपूर्ण रचनाएं प्रस्तुत कीं। महाकुंभ का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण एवं सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देना रहा। मंच पर स्थापित और नवोदित दोनों तरह की कवयित्रियों ने प्रेम, देशभक्ति, नारी चेतना और आध्यात्मिकता जैसे विषयों पर कविताएँ सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। सम्मेलन में लखनऊ, नोएडा, बिहार, दिल्ली, भोपाल, सीतापुर, गाज़ियाबाद, उत्तराखंड, हरियाणा सहित विभिन्न क्षेत्रों की कवयित्रियाँ शामिल हुईं।

प्रमुख प्रतिभागियों में सुफलता त्रिपाठी, शेफालिका झा, दिव्या मीरा, मीनाक्षी शुक्ला, मनीषा जोशी, डॉ. कुसुम चौधरी, सीमा मिश्रा, स्वाति गोयल, गुंजन अग्रवाल, सावित्री जावड़ा, अंजलि डुडेजा, स्मिता तिवारी, प्रिया मिश्रा और कपिलश फाउंडेशन की अध्यक्ष शिप्रा खरे रहीं। विश्व रिकॉर्ड की मान्यता यह आयोजन द बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, दुबई द्वारा प्रमाणित किया गया। निरीक्षण के लिए पहुँचे जज समीर सिंह ने नियमों का सत्यापन कर प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र, मेडल और ट्रॉफी प्रदान किए। यह अतिथि रहे मौजूद कार्यक्रम में पूर्व विधायक विनय तिवारी, चीनी मिल के अवनि पाण्डेय, डॉ. उमेश वर्मा, डॉ. वीबी धुरिया, सुधीर अवस्थी, श्रीकान्त तिवारी, यतीश चन्द्र शुक्ल, वैद्य रामजी रस्तोगी और अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।