साथी मजदूर की मौत के मामले में पांच गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

करमानी ईंट भट्टे पर 3 अप्रैल को मजदूर की मौत के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक महेश की हत्या का मामला आपसी मारपीट से शुरू हुआ था। मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

साथी मजदूर की मौत के मामले में पांच गिरफ्तार

करमानी ईंट भट्टे पर हुई मजदूर की मौत के मामले में पुलिस ने नामजद 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि नामजद अन्य की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। घटना 3 अप्रैल की बताई जा रही है। एसएचओ महेश पाठक ने बताया कि मितौली थाना क्षेत्र के करमानी ईंट भट्टे पर बीते 3 अप्रैल को मजदूरों ने आपस में मारपीट की थी। सभी मजदूर शराब के नशे में बताएं जा रहे थे। कहासुनी से शुरू हुआ मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसमें पूरनपुर निवासी एक मजदूर महेश मरणासन्न हालत में पहुंच गया। उसे मितौली सीएचसी लाया गया।

जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर साथी मजदूर उसे वापस इस भट्टे पर ले गए। बताते हैं कि जहां से समझौते के तहत मृतक का पिता अपने बेटे महेश का शव को पूरनपुर लेकर चला गया। वहां परिजनों ने पूरनपुर पुलिस पर दबाव बनाकर उसका पोस्टमार्टम कराया। अभी करीब 3 दिन पहले मृतक महेश के भाई आशीष ने मितौली थाने में आकर 8 लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। एसएचओ ने बताया कि इस मामले में एसआई उदयवीर यादव की टीम ने फैज खान उर्फ फैजी निवासी मोहल्ला गढ़ी जलालपुर थाना गोला खीरी, मेराज अहमद निवासी भुड़वारा गोला खीरी, धर्मेंद्र कुमार निवासी जेठापुरा खुर्द थाना पूरनपुर पीलीभीत, गोल्डी उर्फ राजकुमार निवासी सुआबोझा थाना पूरनपुर पीलीभीत, घनश्याम निवासी ग्राम पिपरिया दुलई थाना पूरनपुर पीलीभीत को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने बताया कि अन्य नामजद आरोपियों की तलाश के साथ ही मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।