ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीलॉकडाउन के चलते महिला मजदूरों ने काम करने से किया मना तो झोंक दी फायर, भड़के लोगों ने किया हंगामा

लॉकडाउन के चलते महिला मजदूरों ने काम करने से किया मना तो झोंक दी फायर, भड़के लोगों ने किया हंगामा

लॉकडाउन के चलते महिला मजदूरों ने खेत पर काम करने से मना किया तो उनपर फायर झोंक दी गई। गनीमत रही गोली किसी को लगी नहीं। घटना से मजदूरों में अफरातफरी मच गई। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने...

लॉकडाउन के चलते महिला मजदूरों ने काम करने से किया मना तो झोंक दी फायर, भड़के लोगों ने किया हंगामा
भीरा भानपुर-खीरी। हिन्दुस्तान संवादSat, 28 Mar 2020 08:03 PM
ऐप पर पढ़ें

लॉकडाउन के चलते महिला मजदूरों ने खेत पर काम करने से मना किया तो उनपर फायर झोंक दी गई। गनीमत रही गोली किसी को लगी नहीं। घटना से मजदूरों में अफरातफरी मच गई। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। भीरा थाना क्षेत्र के ग्राम लालूटांडा निवासी पीड़ित मजदूर रमेश सिंह पुत्र कंधई सिंह ने भीरा थाने में तहरीर देकर बताया कि हरबंस सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी भीरा गढ़ी फार्म पर फूलमती, शकुंतला, राधा, सुनीता, इमरती, सोमवती, कुशमा समेत अन्य महिला मजदूरी करने शुक्रवार को गयी थी।

फार्म पर मजूदरी करने के बाद उन मजदूरों को फार्म के ड्राइवर ने शुक्रवार की शाम मजदूरों ने मजदूरी करने से मना कर दिया। उनका कहना था इस समय कोरोना वायरस के चलते लाकडाउन चल रहा है और जिसमें बाहर निकलने से मना किया गया है। इस लिए इन मजदूरों ने मजदूरी करने से मना कर दिया। मजदूरों ने बताया शनिवार की सुबह उनके फार्म के मालिक हरबंस सिंह पुत्र करनैल सिंह अपना ट्रैक्टर लेकर उनके गांव लालू टांडा आ पहुंचे और मजूदरों से फार्म पर मजदूरी करने के लिए कहा।

जिसका मजदूरों ने विरोध करते हुए बोले इस समय लॉक डाउन चला रहा और मजदूरों ने काम करने से मना कर दिया। उनका कहना है फार्म मालिक हरबंस ने गाली गलौज देते हुए अपनी बंदूक निकाली और हवाई फायरिंग कर दी। मजदूरों ने मामले की सूचना भीरा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से ट्रैक्टर की चाबी और एक खोखा कारतूस बारमद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। भीरा एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मजदूरों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मजदूरों ने गन्ना छिलाई से मना करने पर फ़ायरिग हुई थी। हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी हरबंस सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से एक खोखा कारतूस भी बरामद हुई है।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें