शराब की दुकान पर महिलाओं का हंगामा, की तोड़फोड़

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share

Lakhimpur-khiri News - शराब की दुकान पर महिलाओं का हंगामा, की तोड़फोड़ मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के अमीरनगर

शराब की दुकान पर महिलाओं का हंगामा, की तोड़फोड़

मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के अमीरनगर क्षेत्र में शराब की दुकान का विरोध करते हुए महिलाओं ने हंगामा कर दिया। टेढ़ेनाथ मंदिर को जाने वाले रास्ते पर खुली थी देशी शराब की दुकान में तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं सेल्समैन को भी भगा दिया। घटना का वीडियो वायरल है। हालांकि हिन्दुस्तान वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता। बता दें कि टेढ़ेनाथ मंदिर जाने वाले मार्ग पर खोखे में देशी शराब की दुकान खोली गई है। स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायत की लेकिन ठेका बंद नहीं हुआ। इसपर रविवार को स्थानीय महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। भीड़ शराब की दुकान पर पहुंची और खोखे से निकालकर सामान में की तोड़फोड़।

सेल्समैन को मौके से भगा दिया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।