Lakhimpur Khiri News: शारदा नगर बैराज से महिला ने नदी में लगाई छलांग
Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर के शारदा नगर बैराज पुल पर एक महिला, कैसकुमारी यादव, ने संदिग्ध परिस्थितियों में नदी में छलांग लगा दी। यह घटना सुबह 5:30 बजे हुई। पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें उसे ढूंढने के लिए जुट गई हैं। नदी का बहाव तेज होने के कारण खोज में कठिनाई हो रही है।

Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। थाना शारदा नगर क्षेत्र अंतर्गत शारदा नगर बैराज पुल से रविवार सुबह एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर तत्काल पहुंची स्थानीय पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करवाया। नदी में कूदने वाली महिला की पहचान कैसकुमारी यादव पत्नी बृजकिशोर यादव निवासी शारदा नगर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, महिला का मायका शारदा नगर कॉलोनी में ही स्थित है। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 5:30 बजे किसी बात से नाराज होकर वह गुस्से में घर से निकल आई थी और बैराज पर पहुंचकर नदी में छलांग लगा दी।
घटना की जानकारी मिलते ही शारदा नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक साधना यादव, उपनिरीक्षक रोहित गौतम, कांस्टेबल जुनैद खान तथा कांस्टेबल पन्नालाल सोनी ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। महिला की तलाश के लिए एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर आरिफ की टीम को तुरंत काम पर लगाया गया है। नदी का बहाव तेज होने के कारण सर्च ऑपरेशन में मशक्कत करनी पड़ रही है।


