Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsWoman Injured in E-Rickshaw Accident at Intersection
ई-रिक्शा पलटने से महिला का हाथ टूटा

ई-रिक्शा पलटने से महिला का हाथ टूटा

संक्षेप:

Lakhimpur-khiri News - चौराहे पर एक ई-रिक्शा पलटने से महिला रिंकू देवी घायल हो गई। वह मितौली सीएचसी जा रही थी, तभी ई-रिक्शा चालक सड़क किनारे रुक गया और वाहन ढलान की ओर लुढ़क गया। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने मदद की और...

Sep 12, 2025 11:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share Share
Follow Us on

चौराहे पर ई-रिक्शा पलटने से उसमें बैठी एक महिला घायल हो गई। महिला के चीख पुकार सुन पास पड़ोस के दुकानदार व राहगीरों ने महिला को एंबुलेंस से मितौली सीएचसी भेजा है। मोहम्मदी थाना क्षेत्र के गुलरिया पर्वस्तनगर की रहने वाली रिंकू देवी मितौली के मौसमपुर गांव में अपनी बीमार को देखने जा रही थी। कस्ता से मितौली जाने के लिए वह ई-रिक्शा पर सवार हुई थी। चालक और सवारियां बुलाने के लिए ई-रिक्शा सड़क किनारे रोक कर चला गया। चालक के जाते ही ई-रिक्शा ढलान की तरफ लुढ़क कर पलट गया। जिससे ई-रिक्शा में सवार महिला रिंकू देवी का हाथ टूट गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आसपास के दुकानदारों और राहगीरों ने तत्काल मदद की। 108 एंबुलेंस से घायल महिला को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली पहुंचाया गया।