ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीगंगोत्रीनगर में संदिग्ध हालत में महिला की मौत

गंगोत्रीनगर में संदिग्ध हालत में महिला की मौत

शहर के मोहल्ला गंगोत्री नगर में एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। बच्चों का आरोप है कि पिता ने उसकी पिटाई की थी, जिससे हालत बिगड़ गई। बाद में...

गंगोत्रीनगर में संदिग्ध हालत में महिला की मौत
हिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीWed, 14 Oct 2020 10:40 PM
ऐप पर पढ़ें

लखीमपुर खीरी। हिन्दुस्तान संवाद

शहर के मोहल्ला गंगोत्री नगर में एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। बच्चों का आरोप है कि पिता ने उसकी पिटाई की थी, जिससे हालत बिगड़ गई। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां कुछ देर तक चले इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। पड़ोसियों ने मामले की सूचना डायल 112 पर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

शहर के मोहल्ला गंगोत्री नगर में रहने वाला पिंटू शराब पीने का आदी है। वह रानीगंज में एक दुकान पर काम करता है। उसकी पत्नी सावित्री कश्यप (40) पीलिया से पीड़ित थी। 10 वर्षीय बेटी राधिका ने बताया कि उसके पिता रोज शराब पीकर मां की पिटाई करते थे। उसका कहना है कि मंगलवार की रात पति ने पत्नी की पिटाई की। सुबह उसे जिला अस्पताल ले गया। जहां कुछ देर तक चले इलाज के बाद उसकी मौत हो गई।

पति महिला का शव घर ले आया। इधर किसी ने डायल 112 पर सूचना दे दी कि पति ने पीट पीटकर पत्नी की हत्या लर दी है। सूचना पाकर शहर कोतवाल मौके पर पहुंच गए। महिला के शरीर पर कोई जाहिराना चोट के निशान नहीं है। डिस्चार्ज पर डॉक्टरों ने महिला की मौत का कारण बीमारी बताया है। लेकिन पड़ोसी और बच्चे हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। उधर पति भी महिला की मौत का कारण पीलिया बता रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

डिस्चार्ज पेपरों पर महिला की मौत का कारण बीमारी बताया गया है। उसके शरीर पर कोई चोट के निशान दिखाई नहीं पड़ रहे हैं। पति के पास जो पेपर मिले हैं। उससे साफ हो रहा है कि महिला बीमार रहती थी। पड़ोसी मारपीट का आरोप लगा रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

अरविंद कुमार पांडेय शहर कोतवाल

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें