इलाज के दौरान महिला की मौत
Lakhimpur-khiri News - मितौली क्षेत्र के गांव तेंदुआ में एक महिला सोनी की मृत्यु हुई। उसकी बड़ी बहन ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया। सोनी ने हाल ही में एक बेटी को जन्म दिया था। उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना मितौली क्षेत्र के गांव तेंदुआ अपने मायके में करीब 15 दिनों से रह रही एक महिला की बुधवार की शाम सीएचसी मितौली में इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की बड़ी बहन ने ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर घर से भगाने का आरोप लगाया है। थाना मितौली क्षेत्र के गांव तेंदुआ निवासी सतीश ने अपनी 22 वर्षीय बेटी सोनी की शादी करीब डेढ़ साल पहले थाना खीरी क्षेत्र के गांव पहाड़ खां पुरवा निवासी महेश के बेटे अंकित उर्फ सुलेन्द्र के साथ की थी।
बताते हैं कि सतीश ने अपनी हैसियत के अनुसार बेटी को दान दहेज दिया था। लेकिन ससुराली मिले दान दहेज से संतुष्ट नहीं थे। ऐसे में आए दिन शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। इसी बीच करीब एक माह पहले सोनी ने एक बेटी को जन्म दिया। बड़ी बहन अनामिका ने बताया कि बेटी का जन्म होने के बाद ससुराली सोनी को और प्रताड़ित करने लगे, इससे उसके पिता सोनी को घर ले आए थे। बुधवार की सोनी तबीयत खराब हुई और सीएचसी मितौली में इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



