महिला ने अपने ससुरालियों पर लगाया रेप का आरोप
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और गैंगरेप का आरोप लगाया है। पुलिस ने...

लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और गैंगरेप का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पत्नी ने मुकदमे में अपने पति सास और देवरानी को भी नामजद किया है। पुलिस उसका मेडिकल करवा रही है। सदर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने बताया कि शादी के बाद से ही उसके संबंध ससुरालियों से खराब होने लगे। महिला के अनुसार उसको अपने दहेज के लिए परेशान किया जाता था। लेकिन जब उसके घरवाले उसकी मांग पूरी नहीं कर पाए तो ससुरालियों ने उसको बेइज्जत की ठान ली। महिला ने बताया कि उसके साथ ससुराल के कई लोगों रेप किया है। जिसमें उसकी सास देवरानी भी साजिश में शामिल है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।