बुधवार सुबह घना कोहरा गिरने से लोगों को कड़ाके की ठंडक का सामना करना पड़ा। इसके बाद चल रहीं पछुआ हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिन भर धूप पर हवा भारी रही।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में कोहरा कम होगा और दिन में धूप निकलेगी। इससे तापमान में वृद्धि होने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। बुधवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान छह डिग्री रहा। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि कुछ दिनों तक सुबह कोहरा गिर सकता है, लेकिन दिन में धूप निकलेगी। इसके साथ ही तापमान में करीब दो डिग्री की वृद्धि भी होगी। ऐसे ही चार-पांच दिनों तक आसमान साफ रहने से तापमान में वृद्धि का दौर जारी रह सकता है। उधर बुधवार को हवाओं की गति तेज रही। दस किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलती रहीं। लोगों ने गलन में बेहाल होते रहे। डॉक्टरों ने दिल के रोगियों को सतर्क रहने को कहा है। हवा के झोकों से शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया। लोगों को मकर संक्रांति के बाद ठंड से निजात मिलने की आशा थी पर कोहरे से राहत नही मिली। दोपहर 12 बजे तेज धूप खिलने से ठंड से कुछ राहत मिली। पर उसका खास असर नहीं रहा।