हाईवे पर वाहन की टक्कर से साही की मौत
एनएच-730 पर गोला लखीमपुर के निकट एक वन्यजीव साही को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में साही की मौत हो गई, जबकि उसके नुकीले कांटे दूर तक बिखर गए। ग्रामीणों ने वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए कदम उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया है। सड़क दुर्घटनाओं में वन्यजीवों की मौत चिंता का विषय है।

एनएच-730 पर गोला लखीमपुर के बीच ग्राम शहाबुद्दीनपुर के निकट रजागंज सेंटर वाले खेत के पास सड़क पार कर रहे एक वन्यजीव साही को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि साही के शरीर पर मौजूद नुकीले कांटे काफी दूर तक बिखर गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार साही का वजन लगभग 12 किलोग्राम प्रतीत हो रहा था। दुर्घटना के बाद वन्यजीव सड़क किनारे मृत अवस्था में पड़ा मिला हालांकि प्रारंभिक सूचना में उसके गंभीर रूप से घायल होने की भी आशंका जताई गई थी। साही एक संरक्षित वन्यजीव है जो अपने शरीर पर मौजूद मजबूत और नुकीले कांटों के कारण पहचाना जाता है।
सड़क दुर्घटनाओं में वन्यजीवों की मौत की बढ़ती घटनाएं वन्यजीव संरक्षण के लिए चिंता का विषय बनी हुई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जंगल से सटे क्षेत्रों में अक्सर वन्यजीव सड़क पार करते हैं, ऐसे में तेज रफ्तार वाहनों के कारण उनकी जान जोखिम में पड़ जाती है। उन्होंने वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता पर बल दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


