विवाहिता ने ससुरालियों पर लगाया जबरन डिटर्जेंट पिलाने का आरोप
Lakhimpur-khiri News - फरदहिया गांव की विवाहिता लक्ष्मी ने अपने सास-ससुर, जेठ और देवर पर जबरन डिटर्जेंट पाउडर पिलाने का आरोप लगाया है। उसने कहा कि यह सब दहेज के कारण हुआ। उसकी शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। लक्ष्मी का पति अपने माता-पिता के प्रभाव में रहता है, जिससे वह उनकी बात मानता है।

थाना क्षेत्र के फरदहिया गांव की एक विवाहिता ने अपने सास-ससुर, जेठ और देवर पर जान से मारने के लिए जबरन डिटर्जेंट पाउडर पिला देने का आरोप लगाया। उसने दहेज की खातिर यह करने की बात कही। अपने पति के सीधे होने के कारण उसने मां-बाप की बात मान लेने वाला बताया। विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शुक्रवार रात सिंगाही थाने पहुंचे थाना व गांव पढ़ुआ निवासी मिश्रीलाल ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि उन्होंने करीब तीन वर्ष पहले अपनी बेटी लक्ष्मी की शादी सिंगाही थाने के फरदहिया गांव के देशराज के साथ की थी।
गुरुवार रात करीब आठ बजे बेटी ने फोन करके उनको बताया कि उसके सास-ससुर और जेठ आदि उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। फोन कटने के बाद उसने ससुराल पक्ष के लोगों को फोन मिलाया तो सबके मोबाइल बंद मिले। इससे उसे चिंता हो गई। शुक्रवार को उसने निघासन सीएचसी में बना अपनी बेटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर देखा। इसमें उसने अपने सास-ससुर, जेठ और देवर पर उसे जबरन निरमा पिलाने का आरोप लगाया। लक्ष्मी का आरोप है कि उसका पति देशराज सीधा होने से अपने माता-पिता के प्रभाव में रहता है और बिना सही-गलत का फैसला किए उनकी बात मानता है। उसने थाने के कर्मचारियों पर भी खुद को ही धमकाने का आरोप लगाया। मिश्रीलाल ने शुक्रवार रात को ही सिंगाही थाने में तहरीर दी। एसओ मनीष सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आगे कार्रवाई की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



