मंदिर के बाहर पत्नी को छोड़कर फरार हुआ पति

Apr 07, 2026 02:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share

Lakhimpur-khiri News - शहर के मोहल्ला बहादुरनगर की एक विवाहिता ने अपने पति आदित्य कुमार पर दहेज की मांग पूरी न करने पर मारपीट करने और मंदिर के बाहर छोड़ने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद भी ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं हुआ था और लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

मंदिर के बाहर पत्नी को छोड़कर फरार हुआ पति

शहर के मोहल्ला बहादुरनगर निवासी एक विवाहिता ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर पति उसे मारपीट कर मंदिर के बाहर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़िता विद्या देवी ने बताया कि उसका शादी 8 जुलाई 2022 को आदित्य कुमार उर्फ दीपक निवासी ज्ञानपुर के साथ हुई थी। विवाह में उसके परिजनों ने करीब 10 लाख रुपये का दहेज दिया था, लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं हुआ। आरोप है कि पति, सास और ससुर अतिरिक्त दहेज में 5 लाख रुपये नकद और एक सोने की चेन की मांग करते हुए उसे लगातार ताने देते और मारपीट करते थे।

अक्टूबर 2025 में मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया था, जिसके बाद वह करीब चार महीने तक मायके में रही। बाद में रिश्तेदारों के हस्तक्षेप से सुलह कर उसे दोबारा ससुराल भेजा गया, लेकिन आरोप है कि इसके बाद भी ससुराल पक्ष का व्यवहार नहीं बदला। 2 अप्रैल 2026 को पति आदित्य कुमार उसे हनुमान मंदिर गुलरीपुरवा ले जाने के बहाने घर से ले गया। रास्ते में ही उसने विवाद कर मारपीट शुरू कर दी और गाली-गलौज करते हुए मंदिर के बाहर छोड़कर फरार हो गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।