ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीजिसकी जितनी भागेदारी उसकी उतनी हिस्सेदारी

जिसकी जितनी भागेदारी उसकी उतनी हिस्सेदारी

बुधवार को प्रधान पदों पर आरक्षण की अनन्तिम सूची जारी हो गई। सूची जारी होते ही ब्लॉक मुख्यालय पर गहमाहमी बढ़ गई। लोग फोन पर या अन्य जरियों से आरक्षण...

जिसकी जितनी भागेदारी उसकी उतनी हिस्सेदारी
हिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीThu, 04 Mar 2021 03:12 AM
ऐप पर पढ़ें

खमरिया-खीरी। हिन्दुस्तान संवाद

बुधवार को प्रधान पदों पर आरक्षण की अनन्तिम सूची जारी हो गई। सूची जारी होते ही ब्लॉक मुख्यालय पर गहमाहमी बढ़ गई। लोग फोन पर या अन्य जरियों से आरक्षण की स्थिति जानने को उतावले रहे। आगामी चुनावों के बाद ईसानगर में महिलाओं का दबदबा रहेगा। महिलाओं के लिए 27 पद सुरक्षित हैं। जबकि अनारक्षित 28 सीटें भी महिलाओं के लिए खुली हैं। जिन पर एक भी जीत महिलाओं की भागीदारी सबसे ज्यादा कर देगी।

बुधवार को अनन्तिम आरक्षण सूची जारी होने के साथ ही यह तस्वीर भी साफ हो गई कि किस गांव में किस वर्ग का प्रतिनिधित्व होगा। 81 ग्राम सभाओं वाले ईसानगर ब्लॉक में प्रधान के 28 पद अनारक्षित हैं। आरक्षण का सबसे ज्यादा फायदा पिछड़े वर्ग को हुआ है। पिछड़ा वर्ग के लिए 21 सीटें आरक्षित हैं। जिसमें से सात सीटों पर पिछड़े वर्ग की महिलाओं का प्रतिनिधित्व रहेगा। इसके अलावा अनुसूचित जाति के लिए 19 सीटें आरक्षित हैं। जिसमें सात सीटें महिलाओं के लिए सुरक्षित हैं। ईसानगर ब्लॉक में 13 सीटें किसी भी वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। ब्लॉक में अनुसूचित जनजाति की आबादी काफी कम होने की वजह से इस वर्ग को आगामी चुनाव में आरक्षण का लाभ नहीं मिला है।

कोई मायूस हुआ तो किसी की बांछे खिलीं

प्रधान पद के लिए अनन्तिम सूची जारी होने के बाद कहीं खुशी तो कहीं गम का माहौल है। आरक्षण सूची जारी होते ही कई निवर्तमान प्रधान आरक्षण के चलते चुनाव की रेस से बाहर होकर कुर्सी से हाथ धो बैठे। निवर्तमान प्रधान कोरोना काल में अपनी सियासी जड़ें मजबूत करने के लिए काम कर रहे थे। पर आरक्षण की धार में सारा कामकाज बह गया। वहीं आरक्षण सूची जारी होने के बाद बहुत से सम्भावित उम्मीदवारों को मौका मिलने की खुशी भी है। कुछ जगहों पर अनन्तिम आरक्षण सूची को लेकर आपत्तियों की भी स्थिति है।

आंकड़ों की जुबानी

ब्लॉक ईसानगर

कुल ग्राम सभाएं- 81

कुल जनसंख्या- 2,26962

पिछड़ावर्ग की आबादी- 1,16975

अनुसूचित जाति की आबादी- 53,613

सामान्य वर्ग की आबादी- 56,289

अनुसूचित जनजाति की आबादी- 85

पंचायत चुनाव 2021 के लिए अनन्तिम आरक्षण

अनारक्षित सीटें-28

पिछड़ा वर्ग- 14

पिछड़ा वर्ग महिला- 07

अनसुचित जाति -12

अनुसूचित जाति महिला- 07

महिला- 13

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें