छप्पर के पास ओकई जलाने से रोका तो पिटाई की
चमारन पुरवा मजरा महरिया में छप्पर के पास दीपावली की ओकई जलाने से मना करने पर ग्रामीण की पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीMon, 13 Nov 2023 05:00 PM
ऐप पर पढ़ें
खमरिया थाना क्षेत्र के चमारन पुरवा मजरा महरिया में छप्पर के पास दीपावली की ओकई जलाने से मना करने पर ग्रामीण की पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। गांव निवासी देशराज पुत्र जयकरन ने अपनी तहरीर में कहा कि दीपावली की रात गांव के कुछ लोग उसके छप्परों के पास ओकई जला रहे थे। छप्परों में आग लगने के डर से उसने मना किया तो गांव के छेदीलाल,राजेश,अनिल और महेश ने लाठी डंडों से उसकी पिटाई कर दी। देशराज की तहरीर पर खमरिया पुलिस ने छेदीलाल,राजेश,अनिल और महेश के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
