हम पाकिस्तान के सांसद नहीं... दिशा बैठक में अफसरों पर भड़के सपा सांसद

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

- कलक्ट्रेट में दिशा बैठक के दौरान धौरहरा सांसद ने अफसरों पर जताई नाराजगी -

हम पाकिस्तान के सांसद नहीं... दिशा बैठक में अफसरों पर भड़के सपा सांसद

लखीमपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को खीरी के सांसद उत्कर्ष वर्मा की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई। विशिष्ट अतिथि के रूप में धौरहरा के सपा सांसद आनंद भदौरिया मौजूद रहे। उन्होंने अफसरों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। कहा कि परियोजनाओं के लोकार्पण में लग रहे शिलापट में सांसदों का नाम नहीं लिखा जा रहा है। न ही उनको कार्यक्रमों में बुलाया जा रहा है। पक्ष और विपक्ष में भेद करना बंद करिए। नाराजगी जताते हुए बोले- वह पाकिस्तान के सांसद थोड़े हैं, हिन्दुस्तान के ही सांसद हैं। सांसद की नाराजगी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।बैठक

के बाद सपा सांसद आनन्द भदौरिया ने जलजीवन मिशन को आजादी के बाद भारत की सबसे बड़ी घोटाले वाली योजना बताया। सांसद ने कहा कि अफसर बता रहे हैं कि खाद पर्याप्त है जबकि समितियों पर अंधेरगर्दी चल रही है। किसान लाइनें में लगे हैं। खाद जाती कहां है इसकी जांच कराई जाए। गोला में निर्माणाधीन ओवरब्रिज की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाया। दुग्ध मिशन, प्रधानमंत्री शहरी व ग्रामीण आवास योजना की समीक्षा की। सांसद ने जलजीवन मिशन के तहत पाइप लाइन डालने और खोदी गई सड़कों का मुद्दा भी उठाया। पीडब्ल्यूडी, एमडीएम, कस्तूरबा स्कूल, बांटमाप, बिजली, जंगली जानवरों से लोगों को बचाव के किए गए इंतजामों को पूछा। इसके अलावा सरकार की अन्य योजनाओं की समीक्षा की। बैठक का संचालन सीडीओ अभिषेक कुमार ने किया। डीएम अंजनी कुमार सिंह, संयुक्त विकास आयुक्त शिवाकांत द्विवेदी आदि अधिकारी भी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।