जलभराव से दलदल बने हैं रास्ते
Lakhimpur-khiri News - मकसूदपुर के अलियापुर ग्राम पंचायत में जलभराव और दलदल की स्थिति से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य रास्ते पर जलभराव के कारण स्कूली वाहनों और एंबुलेंस की आवाजाही में बाधा आ रही है। ग्रामीणों ने विकास कार्यों में जिम्मेदारों की लापरवाही पर चिंता जताते हुए समस्या का समाधान करने की मांग की है।

मकसूदपुर। पसगवां ब्लाक क्षेत्र की एक ग्राम पंचायत के गांवों में गलियों सहित गांव के मुख्य रास्ते पर दलदल एवम जलभराव की स्थिति बनी हुई है। विकास कार्यों में जिम्मेदारों की लापरवाही से ग्रामीणों को इस रास्ते से निकलने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। अलियापुर ग्राम पंचायत के गांव महुआ ढाब व अलियापुर में मुख्य रास्ते पर जलभराव से स्कूली वाहनों सहित एंबुलेंस आदि के निकास में दिक्कतें आ रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधान सहित जिम्मेदारों की अनदेखी से गांवों का विकास कार्य प्रभावित हो रहा है। दोनों गांवों के ग्रामीणों ने शीघ्र ही जलभराव की समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की है ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


