विकास चौराहा पर तीन दिन से फटी जलापूर्ति पाइप

Feb 13, 2026 04:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share Share
Follow Us on

Lakhimpur-khiri News - शहर के विकास चौराहा पर जल आपूर्ति की पाइप तीन दिनों से फटी पड़ी है, जिससे लाखों लीटर पानी बह चुका है। क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका प्रशासन को समय रहते सूचित किया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। भारतीय बजरंग दल के नेता ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

विकास चौराहा पर तीन दिन से फटी जलापूर्ति पाइप

शहर के विकास चौराहा पर जल आपूर्ति की लोहे की पाइप पिछले तीन दिनों से फटी पड़ी है, जिससे लाखों लीटर पेयजल सड़कों पर बह चुका है। लगातार हो रही पानी की बर्बादी के बावजूद संबंधित विभाग अब तक समस्या का समाधान नहीं कर सका है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि पाइप फटने की सूचना नगर पालिका प्रशासन को समय रहते दे दी गई थी, लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया। इस कारण न केवल पानी की भारी बर्बादी हो रही है, बल्कि सड़क पर जलभराव से राहगीरों और दुकानदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

भारतीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने नगर पालिका प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि अधिशासी अधिकारी, जूनियर इंजीनियर आदर्श तथा जल निगम के ठेकेदार शिव भगवान को लगातार सूचना देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ कर्मचारी केवल औपचारिकता निभा रहे हैं और जनता की शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। यदि शीघ्र ही पाइप की मरम्मत नहीं कराई गई, तो क्षेत्र में जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsWater Supply Pipe Burst in City Causes Wastage of Millions of Liters
;;
;