विद्यार्थियों को दिलाई गई जल संरक्षण की शपथ

May 06, 2026 08:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share

Lakhimpur-khiri News - सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों को दिलाई गई जल संरक्षण की शपथ को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राज कु

विद्यार्थियों को दिलाई गई जल संरक्षण की शपथ

गोला गोकर्णनाथ। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में वंदना सत्र के दौरान विद्यार्थियों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राज कुमार कन्नौजिया एवं वरिष्ठ आचार्य चन्द्र कुमार गुप्ता ने छात्र छात्राओं को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जल जीवन का आधार है और इसके संरक्षण के बिना भविष्य सुरक्षित नहीं रह सकता। बढ़ते जल संकट को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह जल का सदुपयोग करे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करे। वक्ताओं ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे दैनिक जीवन में जल की बर्बादी रोकें और वर्षा जल संचयन जैसे उपाय अपनाकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के अन्य शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।