Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsWanted Criminal Monu Arrested in Gola Multiple Serious Cases Registered
हिस्ट्रीशीटर मोनू गिरफ्तार

हिस्ट्रीशीटर मोनू गिरफ्तार

संक्षेप:

Lakhimpur-khiri News - गोला थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर वांछित अभियुक्त मोनू पुत्र स्वर्गीय लालराम निवासी ग्राम भुसौरिया पुलिस के हत्थे चढ़ गया। बुधवार दोपहर पुलिस टीम ने म

Wed, 27 Aug 2025 07:05 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share Share
Follow Us on

गोला गोकर्णनाथ। थाना गोला क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर वांछित अभियुक्त मोनू पुत्र स्वर्गीय लालराम निवासी ग्राम भुसौरिया पुलिस के हत्थे चढ़ गया। बुधवार दोपहर पुलिस टीम ने मोहम्मदी बाईपास स्थित टीवीएस एजेंसी के पास से उसे धर दबोचा। मोनू पर थाना गोला में कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें वह लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस को उसकी गतिविधियों की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर उपनिरीक्षक अपूर्वा शर्मा और हेड कांस्टेबल विजयपाल वर्मा ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।