सोनारीपुर जंगल में शिकारी पक्षी ने अजगर का किया शिकार, वीडियो वायरल
Lakhimpur-khiri News - दुधवा नेशनल पार्क के सोनारीपुर जंगल में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शिकारी पक्षी ने अजगर का शिकार किया। पर्यटकों ने देखा कि कैसे क्रेस्टेड सर्पेंट ईगल ने अजगर को मारा और उसे खा गया। यह दृश्य जंगल सफारी पर बहुत रोमांचक था और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पलियाकलां, संवाददाता। दुधवा नेशनल पार्क के सोनारीपुर जंगल का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे शिकारी खुद शिकार हो गया। जी हाँ हम बात कर रहे है एक ऐसे सांप की जो अक्सर पछियों का शिकार करता था। मगर शनिवार को एक शिकारी पक्षी ने उसका शिकार कर लिया। दुधवा के सोनारीपुर रेंज में जंगल सफारी को गए पर्यटकों ने एक ऐसा नजारा देखा जो शायद ही कभी देखने को मिलता हो। पर्यटकों ने देखा कि जंगल में रेंग रहे एक अजगर पर शिकारी पक्षी ने हमला कर दिया। काफी देर तक दोनों के बीच लड़ाई होती रही। आखिर में पक्षी ने अपनी नुकीली चोंच मार-मार कर अजगर को मार डाला और नोंचकर खा गया।
जंगल सफारी पर गये पर्यटकों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। दुधवा नेशनल पार्क में शाम की पाली में जिप्सी वाहनों पर सवार पर्यटकों ने दक्षिण सोनारीपुर रेंज के पर्यटन मार्ग पर शिकारी पक्षी और अजगर की लड़ाई देखी और रोमांचित होकर पूरा वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।बाज नहीं यह है शिकारी पक्षी- अजगर का शिकार करने वाला पक्षी बाज नहीं क्रेस्टेड सर्पेंट ईगल है। बाज और इस पक्षी में में मुख्य अंतर आकार, पंखों के फैलाव और शिकार की आदतों में है। बाज़ छोटे, फुर्तीले और लंबे नुकीले पंखों वाले होते हैं, जबकि क्रेस्टेड सर्पेंट ईगल बड़े, चौड़े पंखों वाले शिकारी हैं जो मुख्य रूप से सांप खाते हैं और उनके सिर पर एक विशिष्ट कलगी होती है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


