Lakhimpur Khiri News: धौरहरा में चाकूबाजी से एक गम्भीर रूप से घायल, लखनऊ रेफर
Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर के धौरहरा कस्बे में पुरानी रंजिश के चलते चाकूबाजी की घटना हुई। चार आरोपियों ने निशेष बारी पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे ज़िला अस्पताल से लखनऊ मेडिकल कॉलेज रिफर किया गया। एक अन्य युवक भी घायल हुआ है, लेकिन उसकी हालत सामान्य है।

Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर।धौरहरा कस्बे में पुरानी रंजिश को लेकर चाकूबाजी की वारदात से हड़कंप मच गया। चार आरोपियों ने एक युवक के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने के बाद चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। चाकू लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी धौरहरा, फिर जिला अस्पताल मोतीपुर ले जाया गया। जहां से हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया। घटना में दूसरा युवक भी घायल हुआ है,जिसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। बताया गया कि धौरहरा कस्बे के रहने वाले निशेष बारी अपने दोस्त आशीष शर्मा के साथ शराब भट्ठी के सामने स्थित खोखे पर बैठा था।
इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर कस्बे के मोहल्ला आचार्य टोला निवासी शिवम शर्मा पुत्र सूरज भान शर्मा,राहुल शर्मा पुत्र सूरज भान शर्मा,सुमित शर्मा पुत्र सूरज भान शर्मा तथा राजा तिवारी पुत्र कमल किशोर उर्फ रंजय तिवारी एक साथ वहां पहुंचे। आरोप है कि सभी ने निशेष के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।परिजनों के मुताबिक, निशेष को बचाने के लिए उसका दोस्त आशीष शर्मा आगे आया। इसी दौरान आरोप है कि शिवम शर्मा ने चाकू से वार कर दिया। चाकू के वार से निशेष की आंख, पेट और पैर में गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही धौरहरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को आनन-फानन में सीएचसी धौरहरा पहुंचाया। गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने निशेष को जिला अस्पताल मोतीपुर रेफर कर दिया। रात में ही मोतीपुर से उसकी हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर किया गया।


