Lakhimpur Khiri News: मारपीट में मां बेटा जख्मी, तीन नामजद
हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Lakhimpur Khiri News: भूड़ा गांव की गीता देवी और उनके पुत्र पंकज पर पुरानी रंजिश के चलते गांव के गिरिंद और अमन ने हमला किया। गाली-गलौज करने के बाद, दोनों ने लाठी-डंडों से गीता देवी और उनके पुत्र को पीटा। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है और घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

Lakhimpur Khiri News: जेबीगंज। पसगवां थाना क्षेत्र के भूड़ा गांव की रहने वाली गीता देवी पत्नी मुलायम सिंह ने बताया कि पूरानी रंजिश में गांव के ही गिरिंद व इनकी पत्नी, अमन ने उसे गाली गलौज किया, जिसका विरोध करने पर अमन, गिरिन्द ने अन्य ने लात घूसों और लाठी डंडों से मारा पीटा। उसे बचाने आये उसके पुत्र पंकज को भी बेरहमी से मारा-पीटा गया। घटना की रिपोर्ट पुलिस ने गीता देवी की सूचना पर आरोपियों के विरुद्ध दर्ज कर लिया है। घायलों का मेडिकल परीक्षण पसगवा सीएचसी में कराया गया है।


