बाकेगंज में आंबेडकर प्रतिमा हटाने पर बवाल, पुलिस पर पथराव

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share

Lakhimpur-khiri News - बाकेगंज में आंबेडकर प्रतिमा हटाने को लेकर विवाद हुआ। गुस्साए लोगों ने पुलिस पर पथराव किया और सीओ तथा तहसीलदार की गाड़ियों को भी निशाना बनाया। मोतीपुर गांव में दो पक्षों के बीच झड़प के बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसके जवाब में लोगों ने पत्थर फेंके।

बाकेगंज में आंबेडकर प्रतिमा हटाने पर बवाल, पुलिस पर पथराव

बाकेगंज में आंबेडकर प्रतिमा हटाने पर बवाल हो गया। गुस्साए लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। लोगों ने सीओ और तहसीलदार की गाड़ियों समेत कई वाहनों पर पथराव किया। बताया जा रहा है कि बाकेगंज के करीबी मोतीपुर गांव में मंगलवार को विवादित जमीन पर आंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने को लेकर बवाल हुआ। दो पक्षों में झड़प की सूचना पर पहुंची पुलिस को गांव वालों ने घेर लिया और हंगामा शुरू कर दिया। भीड़ हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया तो तो दूसरी तरफ से पथराव शुरू हो गया।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।