Lakhimpur Khiri News: बच्चों के विवाद में महिला समेत तीन से मारपीट, दी तहरीर
Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता।ली क्षेत्र के अर्जुननगर कॉलोनी में बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष की बुजुर्ग महिला ने ती

Lakhimpur Khiri News: कोतवाली क्षेत्र के अर्जुननगर कॉलोनी में बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष की बुजुर्ग महिला ने तीन लोगों पर मारपीट कर घायल करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। अर्जुननगर कॉलोनी निवासी मुन्नी पत्नी हुसैन ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बच्चों के बीच विवाद हो रहा था। वह उन्हें समझाने पहुंची तो पड़ोस के समीर ने गाली गलौज करते हुए लात घूंसों, डंडों और ईंट से हमला कर दिया। आरोप है कि मारपीट में मुन्नी के सिर और शरीर पर चोटें आईं जबकि बीच बचाव करने पहुंचे उनके दिव्यांग पुत्र बबलू और 12 वर्षीय पोते अब्दुल्ला को भी चोटें लगीं।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


