Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsVillagers Struggle as Decades-Old Path Blocked DM Orders Tehsil Administration to Resolve Issue
दशकों पुराना रास्ता बंद, ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार

दशकों पुराना रास्ता बंद, ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार

संक्षेप:

Lakhimpur-khiri News - कस्ता के भिखनापुर गांव में कई दशकों पुराना संपर्क मार्ग बंद हो गया है। ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत की, जिसके बाद तहसील प्रशासन ने रास्ता निकालने का प्रयास किया। लेकिन सोमवार को उनके प्रयास बेनतीजा रहे। अब प्रशासन जल्द ही समस्या का समाधान निकालने का आश्वासन दे रहा है।

Nov 11, 2025 04:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share Share
Follow Us on

कस्ता, संवाददाता। कई गांवों के लिए दशकों पुराना संपर्क मार्ग बंद होने से परेशान ग्रामीणों ने डीएम से गुहार लगाई है। डीएम से शिकायत के बाद हरकत में आया तहसील प्रशासन रास्ता निकालने में जुटा हुआ है। लेकिन सोमवार को दिन में चली प्रशासन की माथा-पच्ची बेनतीजा रही। मितौली तहसील क्षेत्र में कस्ता ग्राम पंचायत के भिखनापुर गांव में प्राथमिक विद्यालय के पास से कई दशक पुराना रास्ता संचालित था। ग्रामीणों के अनुसार भिखनापुर, दुबहा, मगही सहित कई गांवों को यह रास्ता कस्ता कस्बे से जोड़ता था। करीब बीस साल पहले पंचायत से रास्ते की मरम्मत कराई गई थी। साथ ही जल निकासी के लिए पक्की पुलिया का निर्माण भी हुआ था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अभी हाल ही में प्राथमिक विद्यालय के पास राजेश कुमार ने अपने खेत की सरकारी पैमाइश करवाईं थी। बताते हैं कि पैमाइश में रास्ता राजेश के खेत में आ गया। जिसे जेसीबी से खोदकर खेत में मिला लेने से रास्ता बंद हो गया। करीब महीने भर से ग्रामीण रास्ते के लिए तहसील के चक्कर लगाते रहे, लेकिन कोई हल नहीं निकल सका। सोमवार को भिखनापुर व दुबहा गांव से राजकुमार, कृपादयाल, श्रीपाल, भुल्ली राठौर, रामखेलावन, रजनीकांत, नैमिष, राममिलन, संतोष पाण्डेय सहित 40 लोग रास्ते की समस्या को लेकर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल से मिले। इस समय खेती किसानी में गन्ना भरे वाहनों को निकलाने खेतों की जुताई आदि की समस्या को देखते हुए डीएम ने रास्ता निकालने के लिए तहसील प्रशासन को निर्देशित किया। तब हरकत में आया तहसील प्रशासन रास्ता तलाशने मौके पर पहुंचा। नायब तहसीलदार शशांक शेखर मिश्रा, कानूनगो कमल कुमार सिंह, कानूनगो दाताराम, लेखपाल मनोज कुमार, लेखपाल सौरभ कुमार दोपहर से देर शाम तक माथा-पच्ची करते रहे लेकिन रास्ता नहीं निकल सका। नायब तहसीलदार ने बताया कि धारा 24 के तहत हुई पैमाइश में राजेश कुमार का खेत निकला था। टीम जल्द ही रास्ते का हल निकाल लेगी। वहीं मितौली एसडीएम मधुसूदन गुप्ता ने बताया कि टीम लगी हुई है जल्द ही निष्कर्ष निकलेगा।