वीर बाल दिवस पर शहादत को किया नमन
Lakhimpur-khiri News - पलियाकलां में वीर बाल दिवस के अवसर पर विधायक रोमी साहनी के कैंप कार्यालय पर गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें सुखदेव सिंह, उदयवीर सिंह, और अन्य नेताओं ने गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादों की कुर्बानी के...
पलियाकलां। वीर बाल दिवस के अवसर पर विधायक रोमी साहनी कैंप कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में गन्ना समिति के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव सिंह शामिल रहे। भाजपा नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के चार साहिबजादो की कुर्बानी से ही आज हम सभी सुरक्षित हैं। आयोजित गोष्ठी में गन्ना सहकारी समिति के अध्यक्ष अभिषेक अवस्थी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। संचालन नगर महामंत्री विजय गुप्ता ने किया अभिषेक अवस्थी ने विस्तार से चार साहिबजादों के किए गए बलिदान पर प्रकाश डाला व गुरु गोविंद सिंह जी ने किस प्रकार से हिंदुत्व व सनातन धर्म की रक्षा के लिए अपने पूरे परिवार को बलिदान कर दिया उक्त वीर गाथा का वर्णन किया। गोष्ठी को पूर्व अध्यक्ष सुखविंदर सिंह, नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह व सरदार सेवक सिंह आदि ने भी संबोधित किया। गोष्ठी के बाद विधायक आवास से सिंगहिया तक अटल सुशासन पैदल यात्रा का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव, घनश्याम श्रीवास्तव, मुन्नालाल वाल्मीकि, अवधेश सक्सेना, महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना अवस्थी, आरती वर्मा, सभासद संगीता सक्सेना, चंद्रभान सिंह, विशाल प्रजापति, उत्तम राजपूत, दौलतराम गौतम व सर्वेश यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।