Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsVigilant Bystanders Catch Thief Who Stole from Good Samaritan
लिफ्ट मांग कर मोबाइल चोरी, आरोपी रंगे हाथ पकड़ा गया

लिफ्ट मांग कर मोबाइल चोरी, आरोपी रंगे हाथ पकड़ा गया

संक्षेप:

Lakhimpur-khiri News - शनिवार दोपहर एक राहगीर ने एक युवक को लिफ्ट दी, लेकिन युवक ने उसकी जेब साफ कर दी। जब राहगीर ने शक होने पर युवक की तलाशी ली, तो उसका मोबाइल फोन बरामद हुआ। वहां मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस...

Mon, 4 Aug 2025 04:58 AMNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share Share
Follow Us on

सड़क पर चलते एक राहगीर से युवक ने लिफ्ट मांगी। लिफ्ट देने वाले भले व्यक्ति को क्या पता था कि वह जिसे बैठा रहा है, वही रास्ते में उसकी जेब साफ कर देगा। लेकिन सतर्कता और लोगों की मदद से घटना के कुछ ही मिनटों में आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। घटना शनिवार दोपहर की बताई जा रही है। पीड़ित राहगीर ममरी से गोला की ओर बाइक से जा रहा था, तभी एक युवक ने रास्ते में हाथ देकर लिफ्ट मांगी। मानवता के नाते उसने युवक को बैठा लिया। जब दोनों कंजा बरम बाबा स्थान के पास पहुंचे तो पीड़ित को जेब हल्की महसूस हुई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शक होने पर बाइक रोकते ही उसने युवक की तलाशी ली, तो उसकी जेब से अपना ही मोबाइल फोन बरामद हो गया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने भी युवक को पकड़ लिया और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर चौकी ले गई। पूछताछ में उसने चोरी की बात स्वीकार की। पुलिस ने बताया कि आरोपी स्थानीय ग्राम बघेल का बताया जा रहा है और संभवतः वह एक शातिर चोर है जो राहगीरों को निशाना बनाता है। अब पुलिस उसके पुराने रिकॉर्ड और नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।