
विद्याज्ञान में प्रवेश का अवसर, आवेदन की अंतिम तिथि 25 अक्तूबर
Lakhimpur-khiri News - विद्याज्ञान संस्था ने ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली छात्रों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू की है। 25 अक्तूबर तक आवेदन किए जा सकते हैं। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा,...
जिले के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के लिए विद्याज्ञान संस्था की तरफ से प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 25 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। यह योजना विशेष रूप से उन विद्यार्थियों के लिए है जो आर्थिक रूप से कमज़ोर हैं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ लेना चाहते हैं। चयनित छात्र-छात्राओं को कक्षा 6 से लेकर 12वीं तक निःशुल्क शिक्षा, आवास, भोजन, किताबें, बैग और स्टेशनरी जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इस प्रवेश परीक्षा में भाग लेने के लिए निर्धारित आयु सीमा का पालन करना अनिवार्य है। छात्र की आयु 10 से 11 वर्ष तथा छात्रा की आयु 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
परीक्षा में केवल वे विद्यार्थी बैठ सकते हैं जो कक्षा 4 या 5 पास कर चुके हैं और वर्तमान में सरकारी या मान्यता प्राप्त विद्यालय में अध्ययनरत हैं। साथ ही अभिभावकों की वार्षिक आय दो लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। परीक्षा में भाग लेने का मौका प्रत्येक छात्र को केवल एक बार मिलेगा। जो छात्र-छात्राएं इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, वे विद्याज्ञान की आधिकारिक वेबसाइट www.vidyagyankendra.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में किसी भी प्रकार की दिक्कत आने पर संस्था द्वारा टोल-फ्री नंबर 1800-102-1784 पर संपर्क कर समस्या का समाधान पा सकते है। आवेदन की अंतिम तिथि 25 अक्तूबर निर्धारित की गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




